Jharkhand Mukhyamantri Savitribai Phule Yojana : झारखंड सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता, आवश्यक एवं लाभ

Whatsapp Channel WhatsApp Channel Whatsapp Channel Join Now
Telegram Channel Telegram Channel Telegram Channel Join Now

Jharkhand Mukhyamantri Savitribai Phule Yojana 2024 :- आज के हमारे इस लेख में झारखंड राज्य के गरीब परिवार की बालिकाओं का हार्दिक स्वागत है। क्योंकि आज के इस लेख में हम आप सभी लोगों को झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे झारखंड राज्य की अधिक से अधिक बालिकाओं को योजना की जानकारी मिल सके और वह योजना का लाभ ले सकें।

झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेटियों के शिक्षा को बढ़ावा देना है जिससे राज्य की अधिक से अधिक बेटियों को को उच्च शिक्षा एवं समाज में बराबरी का दर्जा प्रदान किया जा सके। इसलिए अगर आप भी अपने घर परिवार किसी बेटी को योजना का लाभ दिलाने के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं तो मेरा आपसे निवेदन है की आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें।

Jharkhand Mukhyamantri Savitribai Phule Yojana

मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना की शुरुआत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने वर्ष 2019 में की थी। तब इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सुकन्या योजना रखा गया था। लेकिन बाद में वर्ष 2022 में इस योजना का नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना कर दिया गया और तब से यह योजना इसी नाम से जानी जाती है।

इस योजना के तहत राज्य की बालिकाओं को उनकी पढ़ाई में प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई पूरे करने की समयावधि तक कुल 40,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसमें कक्षा 8वीं एवं 9वीं में पढ़ने बालिकाओं को 2500 रुपए प्रतिवर्ष और 10वीं से 12वीं तक में पढ़ने वाली बालिकाओं को 5000 रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। और योजना के तहत शेष बची धनराशि बेटी के 12वीं पास होने बाद उच्च शिक्षा के लिए किसी विद्यालय में दाखिला लेने पर या उनकी शादी होने पर एकमुश्त जो की 20,000 रुपए होती है वह भी प्रदान कर दी जाती है।

इस योजना के तहत राज्य के सभी जाति वर्ग से आने वाली बालिकाएँ अपना आवेदन कर सकती है। जिसकी प्रक्रिया आपको नीचे इसी लेख में आपको मिल जाएगी।

Mukhyamantri Savitribai Phule Kishori Yojana Overview

योजना का नामJharkhand Mukhyamantri Savitribai Phule Kishori Yojana (झारखंड मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना)
शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के गरीब परिवारों से आने वाली बालिकाएँ
योजना का उद्देश्यबालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
सहायता राशि40,000 रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन एवं ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://savitribaipksy.jharkhand.gov.in/

झारखंड मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना के लाभ एवं विशेषताएँ

  • योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा की गई थी। तब इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सुकन्या योजना था।
  • बाद में वर्ष 2022 में इस योजना के नाम में संसोधन करके मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना कर दिया गया।
  • इस योजना के तहत बालिकाओं को उनकी पढ़ाई एवं विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान की जाति है।
  • इस योजना के तहत बालिकाओं को कुल 40,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाति है।
  • जिसमें 2500 रुपए प्रतिवर्ष 8वीं एवं 9 के लिए, 5000 रुपए प्रतिवर्ष 10वीं से 12वीं तक के लिए और 20,000 रुपए एकमुश्त बालिका के 12वीं के बाद किसी विद्यालय में दाखिला लेने पर या उसका विवाह होने पर दिये जाते हैं।
  • इस योजना के तहत राज्य की लगभग 10 लाख बेटियों को लाभ मिलेगा।
  • योजना के तहत राज्य सरकार द्वार डीबीटी के माध्यम सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में उनकी आर्थिक सहायता राशि भेजी जाति है।

Mukhyamantri Savitribai Phule Kishori Yojana Online Registration Eligibility

झारखंड राज्य की जो भी इच्छुक बालिकाएँ अपना सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करना चाहती हैं उनको सरकार द्वारा निर्धारित किए गए कुछ पात्रता मानदंडो को पूरा करना होगा। जो इस प्रकार हैं –

  • योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक का झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • योजना का लाभ केवल राज्य की बालिकाओं को ही प्रदान किया जाएगा।
  • बालिका का किसी वियद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • बालिका के परिवार का गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हुए होना चाहिए।
  • यदि बालिका का विवाह 18 वर्ष के पहले ही कर दिया जाता है तो उसे इस योजना का तहत 20,000 रुपए की सहायता नहीं दी जाएगी।

झारखंड मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • राशन कार्ड
  • विद्यालायी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

Mukhyamantri Savitribai Phule Kishori Yojana Online Apply कैसे करें ?

झारखंड मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे कुछ इस प्रकार है जिसे आप आवेदन करने के लिए फॉलो कर सकते हैं –

  • योजना के तहत आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिये गए Beneficiary Login के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जहां पर आपको 2 ऑप्शन मिलेंगे पहला लॉगिन करने का और दूसरा रजिस्टर करने का।
  • अब आप यहाँ पर रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन पेज खुलकर आएगा यहाँ पर अपनी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके Register के बटन पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट पर Register करने के बाद एक बार फिर से Beneficiary Login के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी Login ID और Password को एंटर करके लॉगिन कर लें।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने वेबसाइट का डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा यहाँ पर आप Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक आवेदन फोरम खुलकर आएगा इसमें आप अपनी सभी जानकारी भरें और आवाश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • इतना सब करने के बाद आवेदन फॉर्म Submit बटन पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद आपका मुख्यमंत्री सावित्रीबाई फुले योजना के तहत आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Hey, welcome to Result Mirror. I am Sandeep Here, I write about the latest job notification on government jobs Railways SSC Banking IBPS or other job details, etc. My ability to write informative contents with good English, flow and logical content is unparalleled...

Leave a Comment

WhatsApp Icon